प्रयागराज,
प्रयागराज में पत्रकार एलएन सिंह उर्फ पप्पू की नृशंस हत्या,पत्रकारों में आक्रोश,कानून व्यवस्था पर उठे सवाल,
यूपी के संगम नगरी प्रयागराज में कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सिविल लाइंस इलाके में टीवी चैनल के पत्रकार एलएन सिंह पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें उनकी दुखद मृत्यु हो गई।पत्रकार की हत्या से पूरे पत्रकार संगठनों में आक्रोश व्याप्त है,पत्रकार कानून व्यवस्था ओर सवाल उठा रहे है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हर्ष होटल के पास हमलावरों ने पत्रकार एल एन सिंह उर्फ पप्पू पर 20 से 25 वार किए है, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। एलएन सिंह लंबे समय तक टीवी चैनल के लिए पत्रकारिता कर रहे थे और अपने पेशे में सम्मानित माने जाते थे।पत्रकार की नृशंस हत्या ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।
वहीं पुलिस ने पत्रकार की हत्या के एक आरोपी विशाल को मुठभेड़ मे घायल कर अरेस्ट कर लिया है,अन्य की तलाश कर रही है।घटना क्यों कारित की गई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।







