डीएम के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 3 कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश

कौशाम्बी

डीएम अमित कुमार सिंह ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पश्चिम शरीरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को देखा, जिसमें डॉक्टर दिनेश प्रकाश, कुलदीप कुमार एवं नीतू सिंह अनुपस्थित पायी गयी। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ उन्होंने अस्पताल की जर्जर बाउन्ड्री की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor