कौशाम्बी: भरवारी कस्बे में गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई बाबा खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा,डीजे की धुन पर जमकर झूमे भक्त,भंडारा कल,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में सोमवार की सुबह हनुमत निकेतन मंदिर से बाबा खाटू श्याम मंदिर के दरबार तक बाबा खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।
बाबा खाटू श्याम की यह शोभायात्रा का पूरे नगर में डीजे के साथ भ्रमण किया गया। शोभायात्रा में जिले भर से आए हुए बाबा श्याम के भक्तों ने डीजे और ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते गाते दिखे। बाबा खाटू श्याम की शोभायात्रा में स्थानीय भक्तों ने पुष्प वर्षा और गुलाबजल की वर्षा भी की, वही जगह जगह शरबत और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।








