शिक्षक भर्ती घोटाले में डिप्टी सीएम की औकात नहीं है कुछ भी बोलने की,जुबान काट लेगी बीजेपी:ओमप्रकाश राजभर

कौशाम्बी,

शिक्षक भर्ती घोटाले में डिप्टी सीएम की औकात नहीं है कुछ भी बोलने की,जुबान काट लेगी बीजेपी:ओमप्रकाश राजभर

यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर रविवार को जिले की सिराथू विधानसभा के नियामतपुर में भागीदारी पार्टी (पी) की तरफ आयोजित पदम श्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती समारोह एवं महासम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सपा के साथ सुभासपा का गठबंधन होने से सबसे ज्यादा तकलीफ भारतीय जनता पार्टी को हो रही है। प्रदेश की सरकार 60 पैसा प्रति यूनिट में बिजली खरीदती है। इसी बिजली को ग्रामीण इलाके में 7 रुपए एवं शहरी क्षेत्र 8 रुपए में बेच रही है। हमारी सरकार बनने पर 5 साल तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। मोदी ने एक लाख करोड़ गुजरातियों का कर्जा माफ किया है। मोदी जी ने कहा था अच्छे दिन आएंगे। अब देखिए बुरे दिन में 4 सौ रुपए का सिलेंडर मिलता था, अब अच्छे दिन हैं तो एक हजार में सिलेंडर मिल रहा है। पत्रकारों ने कहा कि यह केशव जी का गृह जनपद है, वह भी यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कैसे आपके लोग चुनाव जीत पाएंगे तो उन्होंने कहा कि केशव जी के नाम रजिस्ट्री नहीं है। अगर हिम्मत है तो 69 हजार शिक्षक भर्ती में घोटाला हुआ है। 27 फीसदी आरक्षण को लेकर। अगर मर्द हैं तो बोल दें, जुबान काट लेगी बीजेपी, इनकी औकात नहीं है। जितने पिछड़े समाज के नेता भाजपा में हैं। सबके सब लोडर ( मजदूर) हैं, इनकी औकात नहीं है। बांदा में 13 लोगों की भर्ती होती है, जिनमे 11 ठाकुर की भर्ती होती है। उनकी जुबान खुली, डिप्टी सीएम हैं न। केशव मौर्या के उप मुख्यमंत्री के पद को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि डिप्टी का मतलब जानते हैं, उप माने चुप।भाजपा के लोगों ने चुप कराकर रखा है। ओम प्रकाश राजभर जब तक भाजपा में था तो डांट कर रखा था।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor