सामाजिक संस्था हेल्प यू फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने ₹3000 जुर्माना भरकर बंदी को जेल से कराया रिहा

कौशाम्बी,

सामाजिक संस्था हेल्प यू फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने ₹3000 जुर्माना भरकर बंदी को जेल से कराया रिहा,

यूपी के कौशाम्बी जिला जेल में पिछले डेढ़ साल से NDPS एक्ट में बंद फतेहपुर के खखरेरू के नागेंद्र सरोज को सामाजिक संस्था हेल्प यू फाउंडेशन के अध्यक्ष ने जुर्माना शुल्क अदा कर जेल से रिहा कराया है।संस्था के अध्यक्ष के इस कार्य की सभी लोग सराहना कर रहे है।

फतेहपुर जनपद के खखरेरू का रहने वाला नागेंद्र सरोज NDPS एक्ट में पकड़ा गया था और जून 2021 से जिला जेल कौशाम्बी में निरुद्ध था,ADJ सेकेंड कोर्ट में उस पर जुर्माना लगाया गया था,लेकिन वह जुर्माना अदा नहीं कर पा रहा था जिसके चलते वह जेल से रिहा नही हो पा रहा था।

हेल्प यू फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ADJ कोर्ट में तीन हजार रुपए जुर्माना अदा कर दिया और नागेंद्र की रिहाई का आदेश कराया।जिसके बाद शुक्रवार को नागेंद्र सरोज को जिला जेल से औपचारिकता पूर्ण कर रिहा कर दिया गया।जेल से रिहा होने के बाद नागेंद्र ने संस्था के अध्यक्ष को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor