कौशाम्बी,
बारातियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में कई लोगो की मौत की सूचना,कई गंभीर घायल
यूपी के कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र से फतेहपुर जनपद गई बारात की बस हादसे का शिकार हो गई,बारातियों से भरी बस दुर्घटना के बाद पलट गई,जिसमें कई लोगो के मौत की खबर है वही हादसे में कई लोग गंभीर घायल हो गए है,हादसे की सूचना पर फतेहपुर जनपद की पुलिस मौके पर पहुचकर राहत एवम बचाव कार्य मे जुटी हुई है।हादसे की सूचना पर कौशाम्बी में हाहाकार मच गया है।









