कौशाम्बी,
दो पक्षों में खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों की तरफ से मामला किया दर्ज,दोनो पक्ष के चार लोगो को भेजा जेल,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज गांव में मामूली विवाद में हुए खूनी संघर्ष और पत्थरबाजी में घायल आधा दर्जन से अधिक लोगो के मामले में कोखराज पुलिस ने दोनो पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने पीड़ित पक्ष से एक और दूसरे पक्ष से 3 लोगो को अरेस्ट कर न्यायालय पेश किया है।
कोखराज थाना पुलिस ने पीड़ित घायल भोलानाथ केसरवानी की तहरीर पर हसीन अहमद, शानू, रानू, शेबू,बाजू,आजमी और नियाज़ के विरुद्ध धारा 147,148,323,336,427,7 क्रिमनल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है,वही विपक्ष की तहरीर पर 323,336,427,7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कोखराज पुलिस ने पीड़ित पक्ष से घायल भोलानाथ केसरवानी को एवम उनके परिवार के लोगो पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया और भोलानाथ के बेटे सचिन को अरेस्ट कर उसे जेल भेज दिया है।








