कौशाम्बी,
आंध्र प्रदेश से धान के बीज लेकर निकले ट्रक को बदमाशो ने प्रतापगढ़ में लूटा,चालक क्लीनर को कौशाम्बी में फेंका,
यूपी के कौशाम्बी जिले में 20 दिन पहले एक ट्रक चालक और क्लीनर को कार सवार बदमाशो असलहे के दम पर रोक लिए और उनको जबरन कार में बैठा लिया और उनका धान के बीज से भरा हुआ ट्रक लूटकर ,चालक और क्लीनर को मारकर उन्हें कौशाम्बी जिले के महेबाघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावां बाजार के पास फेंक कर फरार हो गए,मामले की सूचना चालक ने पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई मामला नहीं दर्ज किया,एसपी के आदेश पर 20 दिन बाद मामला दर्ज किया गया।
घटना प्रतापगढ़ जिले की है जहा आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से धान का बीज लोड कर कुशीनगर जाने के लिए ट्रक नंबर KA40 /A /8697 निकला था,लेकिन ट्रक को प्रतापगढ़ जिले में कार सवार बदमाशो ने लूट लिया और ट्रक चालक इशाक और क्लीनर मोमिन को मारपीट कर ट्रक को लूट लिया और उन्हे कौशाम्बी जिले के महेवघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावा बाजार के पास फेंक कर फरार हो गए।इसकी शिकायत चालक ने पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नही किया था,ट्रक मालिक धर्मा वरपो सूर्यप्रकाश ने इसकी शिकायत एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से की,एसपी के आदेश पर महेवाघाट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








