कौशाम्बी,
चुनावी रंजिश को लेकर दबंगो ने दो युवकों को जमकर पीटा,दोनो युवक गंभीर घायल,भाजपा चेयरमैन पर हमला कराने का आरोप,
यूपी के कौशाम्बी जिले में निकाय चुनाव की समाप्ति के बाद अब चुनावी रंजिश निकालना लोगो ने शुरू कर दिया है,जिसके चलते देर रात दो युवकों को भाजपा चेयरमैन के दबंग गुर्गों द्वारा जमकर पीट दिया गया,जिसमे दोनो युवक गंभीर घायल हो गए,मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे का है जहा चुनावी रंजिश को लेकर भाजपा चेयरमैन के गुर्गो पर दबंगई का आरोप लगा है,आरोप है कि दबंगो ने शटरिंग का काम करने जा रहे दो युवको को मार मार कर गंभीर घायल कर दिया,गंभीर घायल युवको को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,जहा एक की हालत नाजुक बनी हुई है।वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनो युवक बाइक से जा रहे थे,डिवाइडर से टकराकर गिर गए है और घायल हो गए है,उन्हे किसी ने मारा पीटा नही है।








