कौशाम्बी,
तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से कड़ा दर्शन करने जा रहे कार सवार आधा दर्जन श्रद्धालु घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी अर्टिगा कार में जोरदार टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर में कार के परखचे उड़ गए, हादसे में 5 महिलाएं, चालक एवं एक बालिका घायल हो गईं। चीख- पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर इलाकाई पुलिस के साथ एंबुलेंस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। यहां पर सभी का इलाज चल रहा है। सभी श्रद्धालु प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा से शीतला माता का दर्शन करने के लिए कड़ा धाम के लिए आ रहे थे।








