कौशाम्बी,
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गर्भवती महिलाओ को बांटे पोषण किट, शिशुओ का किया अन्नप्राशन,
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी जिले के भवंस मेहता कालेज भरवारी में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग के द्वारा आयोजित गर्भवती महिलाओ को पोषण किट वितरित किया,डिप्टी सीएम ने मासूम शिशुओं का अन्नप्राशन भी किया।
डिप्टी सीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओ एवम मासूम बच्चों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से संतृप्त किया जाए,उन्हे किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने पाए,यादि ऐसी कोई शिकायत मुझ तक आई तो परिणाम गंभीर होंगे।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








