कौशाम्बी,
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हुए सदस्य,अविश्वास के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे सदस्य,
यूपी के कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ एक बार फिर कई सदस्य लामबंद हो गए है,जिला पंचायत के 20 सदस्यो ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम सुजीत कुमार को अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपा है।जिला पंचायत सदस्य के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
डीएम सुजीत कुमार ने सदस्यों को 2 अगस्त तक का समय दिया है,डीएम सुजीत कुमार हस्ताक्षर सत्यापन के बाद ही इसका फैसला करेंगे।वही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सदस्यों पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया है।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने डीएम को पत्र देकर कुछ सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर बनाने का आरोप लगाया है।








