कौशाम्बी,
सीडीओ ने नवप्रोन्नत 11 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति-पत्र किया वितरित,
यूपी के कौशाम्बी सीडीओ डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं सांसद प्रतिनिधि जय सिंह पटेल ने सम्राट उदयन सभागार में निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत ऑगनबाड़ी कार्यकत्री पद से मुख्य सेविका के पद पर नवप्रोन्नत 11 मुख्य सेविकाओं-प्रमोद कुमारी, मनोरमा देवी, कान्ती देवी, विजयलक्ष्मी, शकुन्तला देवी, सुशीला देवी, सुशीला श्रीवास्तव, धनपतिया, सुधा सिंह, गीता देवी एवं रेखा केसरवानी को नियुक्ति-पत्र वितरित किया।
सीडीओ ने अपने सम्बोधन के दौरान प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवप्रोन्नत मुख्य सेविकाओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकॉमनायें देते हुए कहा कि ऑगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जाता है। उन्हांने नव प्रोन्नत मुख्य सेविकाओं से कहा कि अपने कार्यों को ईमानदारीपूर्वक पूरी जिम्मेदारी के साथ सम्पादित करें तथा जिस जनपद में आप लोगों की तैनाती की गई है, उस जनपद में अपने कार्यों के साथ ही जनपद कौशाम्बी का भी नाम रोशन करें।








