कौशाम्बी,
गंगा नहाने गया युवक गंगा में डूबा,पुलिस और ग्रामीण खोज में जुटे,
यूपी के कौशाम्बी जिले में गंगा नहाने गया युवक अचानक गहरे पानी में चला गया,साथ के लोगो ने देखा तो शोर मचाया,शोर सुनकर लोगो की भीड़ लग गई ,ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण युवक को खोजने में जुटे हुए है।
घटना सनदीपन घाट थाना क्षेत्र उज्जयिनी फरीदपुर चक ताजपुर गंगा घाट की है जहा सैय्यद सरावा गांव निवासी नागेश्वर यादव पुत्र वीरेंद्र यादव उम्र 18 वर्ष गंगा घाट नहाने गया था,नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया।संदीपन घाट पुलिस मौके ने पर पहुंचकर मछुआरों और ग्रामीणों की सहायता से जाल डलवा कर खोज कर रही है लेकिन गंगा का तेज बहाव होने के कारण अभी तक युवक का सुराग नहीं लग सका है।
युवक के गंगा में डूबने की सूचना जैसे ही परिजनो को मिली वह रोते बिलखते गंगा घाट पहुंच गए,पुलिस ने प्रयागराज से गोताखोर टीम को भी बुलाया है लेकिन टीम अभी तक नही पहुंच पाई है।








