उत्तर प्रदेश,
भाजपा ने यूपी में 50 से अधिक जिलाध्यक्ष बदले,धर्मराज मौर्य को मिली कौशाम्बी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
यूपी में भाजपा ने 50 से अधिक जिलों में नए जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भाजपा ने इस बदलाव के जरिए साधने का प्रयास किया है । सबसे महत्वपूर्ण यह है कि बड़े शहरों में जिला अध्यक्षों को पार्टी ने पूरी तरह से बदल दिया है।

वहीं इस बार पूर्व विधायक और एमएलसी को भी जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। इस क्रम में एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा को बनारस का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बलिया की कमान पूर्व विधायक संजय यादव को सौंपा गया है। वहीं आगरा, बरेली समेत कई जिलों के जिलाध्यक्ष नहीं बदले गए हैं। पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है।
वही कौशाम्बी जिले में पुराने भाजपा कार्यकर्ता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी धर्मराज मौर्य को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।








