कौशाम्बी,
भरवारी कस्बे में मेहता फीडर की लाइट पिछले 24 घंटे से अधिक समय से खराब,लोग परेशान,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में रेलवे फाटक से लेकर नया बाजार और मेहता रोड की लाइट पावर हाउस में टेक्निकल फाल्ट के चलते पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बिगड़ी हुई है।पावर हाउस भरवारी के मेहता फीडर की सीटी और इनकमिंग खराब होने के चलते बिजली की समस्या बनी हुई है।बिजली नही आने से पूरी रात नया बाजार और मेहता रोड के लोग सो नही पाए है,वही पानी की भी समस्या बनी हुई है।
कस्बे में बिजली की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 15 और वार्ड नंबर 20 और 24 के सभासद प्रतिनिधि शंकर लाल उर्फ बच्चा,मनीष कुशवाहा और तुषार केसरवानी पावर हाउस पहुंचे और सहयोग और बिजली विभाग के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत से बिजली के उपकरण को बदलने का कार्य किया जा रहा है।
पावर हाउस में मौजूद एडीओ के एल यादव ने बताया कि भरवारी में खराब उपकरण को बदलने का कार्य चल रहा है,शाम को 6 बजे तक हर हाल में बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।इस दौरान सर्वेश कुमार,राम मोहन सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।








