कौशाम्बी,
ट्रिपल मर्डर मामला:19 को कौशाम्बी आएगी पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की आजाद अधिकार सेना जांच समिति,
यूपी के कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गौस गांव के पंडा चौराहा पर दलित परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या मामले में आजाद अधिकार सेवा की छह सदस्यीय जांच समिति मंगलवार (19 सितंबर) को गांव आएगी।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के कहा कि यह मात्र एक आपराधिक कृत्य नहीं है, अपितु यह स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अफसरों की मिलीभगत तथा घोर लापरवाही का दुखद परिणाम है, जिसमे प्रदेश सरकार जानबूझ कर अभियुक्तों तथा दोषी सरकारी कर्मियों का बचाव कर रहा है।
जांच समिति में पूर्वांचल प्रभारी विनोद कुमार पाण्डेय, जोनल अध्यक्ष, प्रयागराज श्याम कृष्ण द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष, प्रयागराज निर्मल पाण्डेय, जिलाध्यक्ष कौशाम्बी आर एल निगम, जिलाध्यक्ष, प्रयागराज आशुतोष द्विवेदी तथा जिलाध्यक्ष फतेहपुर रामेंद्र चौधरी शामिल हैं।यह जानकारी डॉ नूतन ठाकुर प्रवक्ता आजाद अधिकार सेना ने दी है।








