उत्तर प्रदेश,
13 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान महावीर का 2550 वां निर्वान महोत्सव,
यूपी के प्रयागराज जनपद में शहर के ज़ीरो रोड, बेनीगंज, कर्नलगंज, ऋषभदेव तपस्थली अंदावा स्थित जैन मंदिरों में भगवान महावीर का 2550वां निर्वान महोत्सव 13 नवंबर को मनाया जायेगा। ज़ीरो रोड स्थित लाला जानकी प्रसाद जैन मंदिर मे प्रात: 5.30 बजे भगवान महावीर का निर्वान लाडू चढ़ाया जायेगा।अन्य जैन मंदिरों में भगवान महावीर की नित्य नियम पूजन, शांतिधारा एवं अभिषेक किया जायेगा।प्रतिवर्ष दीपावली के दिन जैन धर्म में दीपमालिका सजाकर भगवान महावीर का निर्वानोत्सव मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति हुयी थी।
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें भगवान महावीर के उपदेशो पर चलते हुए भ्रष्टाचार मिटाने की कोशिश करनी चाहिए तथा सत्य व अहिंसा का मार्ग चुनकर दीपावली पर पटाखो का त्याग करके जीव जंतुओ, प्राणियो तथा पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।सही मायानो में भगवान महावीर का निर्वानोत्सव मनाने का यह संकल्प हम सभी को हमेशा निभाना चाहिए।








