भरवारी मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न, 624 जोड़ो का हुआ विवाह,सांसद ने दुल्हन के पूजे पांव

कौशाम्बी,

भरवारी मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न, 624 जोड़ो का हुआ विवाह,सांसद ने दुल्हन के पूजे पांव,

उत्तर प्रदेश सरकार की अति महत्वाकॉक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम 24 नवम्बर को भवन्स मेहता विद्याश्रम, भरवारी परिसर में संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 624 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में सांसद विनोद सोनकर,डीएम सुजीत कुमार,सीडीओ रवि किशोर त्रिवेदी सहित तमाम अधिकारी शामिल हुए।सांसद विनोद सोनकर ने तीन कन्याओं के पैर पूजकर उन्हे उपहार भी दिए।

सांसद विनोद सोनकर ने बताया की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए सहायता राशि के रूप में 35000 (पैतीस हजार) रूपये कन्या के खाते में हस्तान्तरित की जाती है तथा विवाहित जोड़ों को विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री (कपडे़, विछिया, पायल, वर्तन) के लिए 10000 (दस हजार) रूपये दिया जाता है।

डीएम सुजीत कुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की महत्वाकॉक्षी योजना है, जिसके द्वारा जो परिवार अपने पुत्रियां के विवाह करने में सक्षम नहीं हैं, उन सभी के पुत्रियों का विवाह, इस योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कर किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनायें संचालित की जा रही है, इन योजनाओं के प्रति जागरूक होकर लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचाने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए सहायता राशि के रूप में 35000 (पैतीस हजार) रूपये कन्या के खाते में हस्तान्तरित की जाती है तथा विवाहित जोड़ों को विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री (कपडे़, विछिया, पायल, बर्तन, ट्राली बैग, दीवार घड़ी) दिया जाता है। प्रत्येक विवाहित जोड़े पर शादी व्यवस्था के लिए रूपये 06 हजार खर्च करने का प्रावधान है। इस प्रकार कुल 51 हजार रूपये प्रत्येक जोड़े पर व्यय किये जाने का प्राविधान है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor