कौशाम्बी,
भरवारी के रोही में कल से शुरू होगा अहमद मेमोरियल कैनवस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के रोही में सोमवार से अहमद मेमोरियल कैनवस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
टूर्नामेंट का उदघाटन मैच शेरगढ़ बनाम सल्लाहपुर के बीच दोपहर 12 बजे से खेला जायेगा, उदघाटन मैच का चायल के पूर्व विधायक एवम बसपा के वरिष्ठ नेता दयाराम एवम बसपा के जिला अध्यक्ष महेश चौधरी फीता काट कर उद्घाटन करेंगे एवम खिलाड़ीयो से परिचय प्राप्त करेंगे।
यह जानकारी टूर्नामेंट के आयोजक मोहम्मद वासिफ उर्फ राजू ने दी, उन्होंने अपील की है कि जिले के जो भी खिलाडी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करना चाहते है वह समय से इंट्री करवा कर टूर्नामेंट मे भाग ले सकते है,इस टूर्नामेंट मे एल बी डब्लू को छोडकर सारे नियम लागू होंगे ।








