कौशाम्बी,
यूपी के श्रम एवम सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर पहुंचे कौशाम्बी,संसदीय कार्यालय का किया उद्घाटन,
यूपी के श्रम एवम सेवायोजन,समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर रविवार को कौशाम्बी पहुंचे,अनिल राजभर ने कौशाम्बी के मंझनपुर में संसदीय कार्यालय का उद्घाटन किया।
अनिल राजभर ने कहा कि 75 सालो में 2024 का यह पहला ऐसा चुनाव है जिसमे कोई दौड़ में शामिल हो नही है,यह चुनाव पूरी तरह से वन साइडेड हो गया है।उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों से एक साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने और पार्टी के प्रत्याशी को जिताने और प्रधानमंत्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाने को कहा।








