कौशाम्बी,
संदिग्ध परिस्थितियों में हजारों मधुमक्खियों की हुई मौत,छत्ते से हजारों की संख्या में नीचे गिरी पड़ी है मधुमक्खियां,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में पुलिस चौकी के बगल स्थित पानी टंकी पर लगे हुए मधुमक्खी के छत्ते से अचानक हजारों की संख्या में मधुमक्खियां गिर गई है और उनकी मौत हो गई है,इतनी संख्या में मधुमक्खियां कैसे मर रही है यह सोचने वाली बात है।
नगर पालिका परिषद भरवारी में पुलिस चौकी के बगल में पानी सप्लाई का पम्प हाउस है, जिसमें एक जर्जर हालत में पानी की टंकी है,जिसमें मधुमक्खिया प्रत्येक साल अपना छत्ता लगाती है, इस साल अचानक से छत्ते से नीचे गिरकर हजारों मधुमक्खियों ने दम तोड़ दिया है, मधुमक्खियों का अचानक से मरना लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।








