कौशाम्बी,
यमुना की तराई के गांव में ग्रामीणों को दिखा तेंदुआ,दहशत में ग्रामीण,
यूपी के कौशाम्बी जिले में चायल तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में यमुना घाट किनारे रविवार की रात तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसके बाद से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। ग्रामीण यमुना घाट की ओर जाने से भी डर रहे हैं।
दुर्गापुर गांव के कुछ ग्रामीण रविवार रात यमुना घाट की ओर गए थे, वहां उनकी नजर रेत पर घूम रहे तेंदुआ पर पड़ी,यह देख ग्रामीण सहम गए और दबे पांव वापस लौट आए। किसी ने तेंदुआ की फोटो अपने मोबाइल में कैद कर ली। साथ ही उसे सोशल मीडिया में वायरत्. भी कर दिया।
हालांकि, circle samachar मीडिया पर प्रसारित ऐसी किसी तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। उधर तेंदुआ के दिखाई पड़ने से गांव वालों के साथ बालू मजदूरों ने भी उस ओर जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी है। आरोप है कि सूचना के बाद भी सोमवार को दोपहर बाद तक कोई भी अधिकारी उस ओर झांकने तक नहीं गया।
प्रभागीय वनाधिकारी रामसिंह यादव का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। ऐसा है तो तेंदुआ को पकडवाकर जंगल में संरक्षित कराया जाएगा।