कौशाम्बी,
किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने किया चक्का जाम,ज्ञापन देने के दौरान SDM के बाहर नहीं आने से थे नाराज,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओ ने चक्का जाम कर दिया,यूनियन के कार्यकर्ताओ के ज्ञापन देने जाने के दौरान तहसील में SDM के बाहर नहीं आने से नाराज होकर कार्यकर्ताओ ने मनौरी तिलहापुर मोड सड़क को जाम कर दिया।
सड़क जाम करने की सूचना पर पुलिस पहुंची और समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराया और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।








