कौशाम्बी,
गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह से बाइक चोरी कर भगा युवक,घटना CCTV में कैद,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह से बाइक चोरी कर युवक फरार हो गया,बाइक चोरी की यह घटना CCTV में कैद हो गई,पीड़ित ने इसकी शिकायत CCTV फुटेज सहित भरवारी चौकी पुलिस को दी है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी स्थित लखन लाल गेस्ट हाउस की है जहा कुम्हियावा के महेंद्र केसरवानी आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया थे,वह अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी कर गेस्ट हाउस के अंदर थे,तभी एक युवक आया और बाइक चोरी कर फरार हो गया।
बाइक चोरी की यह घटना CCTV में कैद हो गई,पीड़ित महेंद्र केसरवानी ने CCTV वीडियो सहित पुलिस से शिकायत की है।पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।








