कौशाम्बी,
खेत में पानी लगा रहे किसान की गला रेतकर हत्या से सनसनी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में खेत में पानी लगाने गए अधेड़ किसान की गला रेतकर निर्मम हत्या से सनसनी मच गई,मृतक के गले और चेहरे में धारदार हथियार के गहरे निशान मिले है,शरीर में धारदार हथियार से कई वार किया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
घटना पश्चिम शरीरा थाना के देवरी गांव की है जहा किसान रामसूरत (55 ) अपने खेत में पानी लगाए हुए थे,तभी किसी ने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया ,उनके शरीर पर पर कई गहरे चोट के निशान मिले है,जिनसे उनकी मौत हो गई,हत्या की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।








