कौशाम्बी,
लोकसभा चुनाव की चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सभी निकायो से मांगा गया चल रहे कार्यों का विवरण,
यूपी के कौशाम्बी जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है,शासन के निर्देश के क्रम में जिले की दोनो नगर पालिका सहित सभी निकायो से चल रह एविकास कार्यों का विवरण मांगा गया है।
शासन के आदेश के क्रम में सभी नगर निकायों में चल रहे विकास और निर्माण कार्य,टेंडर हो चुके लेकिन कार्य शुरू न हो सकने वाले कार्य सहित सभी प्रकार के विकास कार्यों का विवरण मांगा गया है।
शासन के आदेश पर नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी और कर्मचारी नगर निकायों में चल रहे सभी प्रकार के विकास और निर्माण कार्यों का विवरण एकत्रित करने में जुट गए है।जिससे जल्द से जल्द सभी डाटा शासन को उपलब्ध कराया जा सके।