कौशाम्बी,
मेडिकल स्टोर संचालक पर एसिड अटैक,बाइक सवार तीन युवकों ने फेंका एसिड,बाल बाल बचे,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बेखौफ दबंगो के हौसले बुलंद है,मामूली बात पर मेडिकल स्टोर संचालक पर बाइक सवार तीन युवकों ने एसिड फेंक दिया,गनीमत रही कि एसिड से दुकानदार और उसके भाई बाल बाल बच गए ,पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है,पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बा का है जहा स्थित मेडिकल स्टोर संचालक वीरेंद्र पांडेय पर बाइक सवार तीन लोगों ने मंगलवार की शाम को एसिड अटैक कर दिया। हमले में मेडिकल स्टोर संचालक बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दी। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
वही सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट हुई है,एसिड अटैक की बात सामने नही आई है,तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।








