कौशाम्बी,
धूपबत्ती से दो दुकानों में लगी आग,आग से सारा सामान जलकर खाक,
यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात धूपबत्ती से दो दुकानों में आग लग गई,आग की चपेट में आने से दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जल गया,आगजनी से दुकानदारों को लाखो रुपए का नुकसान हुआ है।
घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावां की है जहा देर रात अनुराग ज्वेलर्स के यहां शाम को धूप बत्ती जलाकर पूजा की गई थी,किसी कारण से दुकान बंद होने के बाद उससे आग लग गई,आग ने भीषण रूप ले लिया और बगल में स्थित संतोष कुमार की कॉस्मेटिक की दुकान को भी चपेट में ले लिया,आग से कॉस्मेटिक की दुकान पूरी तरह से जलने लगी,आग की घटना पर लोगो की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक दुकान का सारा समान जलकर खाक हो गया,आगजनी से दुकानदार को लाखो रुपए का नुकसान हुआ है।








