कौशाम्बी,
लोकसभा का टिकट मिलने के बाद कौशाम्बी में कल आयेंगे विनोद सोनकर,मां शीतला के दरबार में मत्था टेकेंगे सांसद,
यूपी के कौशाम्बी लोकसभा सीट से BJP द्वारा तीसरी बार सांसद विनोद सोनकर को प्रत्याशी घोषित किया गया है, सांसद विनोद सोनकर गुरुवार को कार द्वारा लखनऊ से जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे, लेहदरी पुल पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सांसद का टिकट मिलने की खुशी में जोरदार स्वागत किया जाएगा।
सांसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडेय ने बताया कि सांसद विनोद सोनकर को पार्टी हाई कमान द्वारा तीसरी बार कौशांबी लोकसभा का टिकट देकर सम्मान बढ़ाया गया है, सांसद द्वारा प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं प्रचार प्रसार प्रयास से पार्टी हाई कमान ने उन्हें कौशांबी की बागडोर पुनः सौंपी है।सांसद विनोद सोनकर कार द्वारा लेहदरी पुल पर पहुंचेंगे ।
जिले के हजारों भाजपा कार्यकर्ता फूलमाला के साथ उनका जोरदार स्वागत करेंगे, सांसद सर्वप्रथम 3:00 कड़ा धाम स्थित मां शीतला के दर्शन के के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे,इसके बाद सैनी, गुलामी पुर ,कल्याणपुर, चाकवान, कोखराज मूरतगंज कोइलहा पूरामुफ्ती में कार्यकर्ताओं के अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।








