कौशाम्बी,
रेलवे क्रासिंग पर चल रहा मरम्मत का काम और कट गई बिजली की केबिल, आधी भरवारी की बिजली हुई गुल,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी रेलवे क्रासिंग पर रेलवे विभाग का मरम्मत का काम चल रहा है,काम के दौरान जेसीबी से गड्ढा खोदते समय बिजली की केबिल काट गई,केबिल कटने से आधी भरवारी की बिजली गुल हो गई,भीषण गर्मी में लोग परेशान है।
नगर पालिका परिषद भरवारी में रेलवे क्रासिंग के नीचे से गई बिजली की केबिल रेलवे के काम के दौरान जेसीबी से कट गई और हाई वोल्टेज के तार में फाल्ट हो गया।जिसके चलते पुरानी बाजार और गौरा रोड की बिजली की सप्लाई बाधित हो गई।
बिजली की केबिल कटने की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे और तार को सही करने में जुटे हुए है।








