उत्तर प्रदेश,
आगरा में जनसभा में भाषण के दौरान युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका जूता,पुलिस ने पकड़ा,
यूपी के आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्या पर जनसभा के दौरान एक युवक ने जूता फेंक दिया। युवक ने दूसरा जूता भी फेंकने की कोशिश की। इसके बाद जेब से काला झंडा निकालकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।
स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाला युवक बाहरी को टिकट देने से नाराज था और बार बार वापस जाओ के नारे भी लगा रहा था। जूता फेंकने और काला कपड़ा दिखाकर विरोध जताने वाले युवक को पुलिस पकड़कर पूछताछ कर रही है।








