कौशाम्बी,
कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के हीरागंज में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह,NDA गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा,
यूपी के कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के कुंडा हीरागंज के पास मां नायर देवी धाम के समीप रविवार को NDA गठबंधन के प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया।
गृहमंत्री ने संबोधन की शुरूआत में भारत माता किनजया और प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाकर अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि सोनकर को सांसद बना दो हम उसे बड़ा आदमी बनाने का काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाओ तो पीएम नरेंद्र मोदी बनेंगे।
संबोधन के दौरान उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस पर निशाना साधा और तीसरी बार सभी का सूपड़ा साफ करने को कहा।गृह मंत्री ने कोरोना के टीका पर सवाल करने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा,कहा कि केंद्र में सरकार बनते कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे। पीओके हमारा है हम उसे लेकर रहेंगे। गृहमंत्री ने मंच से विनोद सोनकर को डांटते हुए कहा कि जनसभा का मंडप छोटा बनाया है,लोग धूप में परेशान हो रह है,लेकिन धूप में खड़े लोगों का प्यार बता रहा है कि सांसद विनोद सोनकर ही बनेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीन चरणों के चुनाव में भाजपा 200 के लगभग पहुंच गई है,चौथे चरण में 250 के पार पहुंच जाएंगे,उन्होंने लोगो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए एक बार फिर विनोद सोनकर को जिताने की अपील की है।








