कौशाम्बी,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पराविधिक स्वयं सेवकों के लिए आवेदन-पत्र आमन्त्रित,
यूपी के कौशाम्बी जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवा) विनियम-2010 के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के मुख्यालय पर 15 पराविधिक स्वयं सेवकों का चयन किया जाना हैं।
चयन किये जाने वाले स्वयं सेवकों मेंं-सेवा निवृत्त अध्यापक, सेवा निवृत्त राज्य कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक, समाजिक विषय के अध्ययनरत परास्नातक छात्र एवं अध्यापक, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक एवं फिजिशियन, छात्र एवं विधि छात्र (जिनका अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण हो चुका हो), गैर राजनैतिक संगठनों के सदस्य व प्रदाता संस्थाओं एवं समूहों के सदस्य, महिलाओं के प्रतिवेश (पास-पड़ोस) समूहों तथा स्वयं सहायता समूहों के सदस्य एवं अन्य व्यक्ति जो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं से अथवा तहसील विधिक सेवा समिति की सेवाओं से सम्बद्ध व्यक्ति/समूहों के सदस्यों का चयन किया जायेंगा।
पराविधिक स्वयं सेवको को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा समय-समय पर निर्धारित किया जाने वाला मानदेय ही अनुमन्य होगा। वर्तमान में यह मानदेय धनराशि रू0-400/00 प्रति कार्यदिवस एवं मुख्यालय से 25 किमी0 से अधिक दूरी पर रू0-200/00 यात्रा भत्ता दिया जायेंगा।
पात्र व्यक्ति अपना आवेदन-पत्र 10-06-2024 की सायं 04 बजे तक कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी में जमा सकते है।








