कौशाम्बी,
मोहर्रम के मद्देनजर एसडीएम ने ताजियादारो एवम संभ्रांत नागरिकों के साथ की बैठक,दिए आवश्यक निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में आगामी मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर सदर एसडीएम आकाश सिंह एवं सीओ सत्येंद्र तिवारी ने ताजियादारों एवम संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की।
मंझनपुर कोतवाली में ताजियादारो के साथ हुई बैठक में एसडीएम और सीओ ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। एसडीएम एवं सीओ को क्षेत्र के लोगों ने अलम व ताजिया निकलने पर होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। एसडीएम एवं सीओ ने लाइट से संबंधित समस्या बिजली विभाग, गंदगी की समस्या नगर पालिका व ग्राम प्रधान व अन्य समस्याओं को सुनकर सम्बंधित पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए।







