भरवारी में नगर पालिका प्रशासन ने चलाया ई रिक्शा हटाने के लिए अभियान,दिए गए सख्त निर्देश

कौशाम्बी,

भरवारी में नगर पालिका प्रशासन ने चलाया ई रिक्शा हटाने के लिए अभियान,दिए गए सख्त निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में नगर पालिका प्रशासन ने ई रिक्शा हटाने के लिए अभियान चलाया और रेलवे फाटक के पास ई रिक्शा नही लगाने के सख्त निर्देश दिए।

नगर पालिका परिषद भरवारी में प्रशासन और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद ई रिक्शा से होने वाली समस्याओं के संबंध में ईओ राम सिंह के आदेश पर बुधवार की सुबह जलकल सुपरवाइजर बृजेश मिश्रा एवम सफाई नायक लवकुश और जयकरन के साथ रेलवे फाटक के पास खड़े ई रिक्शा चालकों को सख्त निर्देश देते हुए रेलवे फाटक के पास से हटवाया गया।

नगर पालिका कर्मचारियों ने ई रिक्शा चालकों को सख्त निर्देश देते हुए नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन कराने और नियम के साथ नगर पालिका क्षेत्र में ई रिक्शा संचालित किए जाने के निर्देश दिए है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor