भरवारी में वृहद वृक्षारोपण अभियान धड़ाम,लाखों की लागत से बनाये गये ट्री गार्ड महज छ: महीनों में टूटे, सूख गये लगाए गए सैकड़ों पौधे

कौशाम्बी,

भरवारी में वृहद वृक्षारोपण अभियान धड़ाम,लाखों की लागत से बनाये गये ट्री गार्ड महज छ: महीनों में टूटे, सूख गये लगाए गए सैकड़ों पौधे,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में सरकार का वृहद वृक्षारोपण अभियान धड़ाम हो गया है,नगर पालिका क्षेत्र में लाखों की लागत से बनाये गये ट्री गार्ड महज छ: महीनों में ही टूट कर बिखर गए,यही नहीं उसमें लगाए गए पौधे भी देखरेख के अभाव में सूख गये। जबकि वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत छ: माह पूर्व लगये गये सैकड़ों पौधों को संरक्षित रखने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ ने हाथ उठाकर कसम भी खाई थी और दूसरे को भी कसमें खिलाई थी।

नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड 25 पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित पक्का तालाब परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 20 जुलाई को लाखों की लागत से ईंट के बने ट्री गार्ड में नगर पालिका प्रशासन द्वारा पर्यावरण के हित में सैकड़ों की‌ संख्या में पौधारोपण किया गया था। यह पौधारोपण कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष ,ईओ व स्थानीय सभासदों के साथ नगर पालिका के कर्मचारियों ने किया था और सभी ने पौधों को सुरक्षित रखने के लिए शपथ भी लिया था,पर महज छ: माह बीतने के बाद ही कमीशन बाजी के चलते बनाई गयी सभी ट्री गार्ड धराशायी हो गये और‌ सम्बंधित ठेकेेदार के देखकर के आभाव में सभी पौधे सूख गये।

मूरतगंज पक्का तालाब में लाखों की लागत से बनाये गये ट्री गर्द व पौधे महज छ: महीनों में ही खराब हो जाने के सम्बन्ध में नगर पालिका पालिका भरवारी के ईओ रामसिंह से वार्ता की गयी तो उन्होंने कहा कि ट्री गार्ड व पौधों के देखरेख की जिम्मेदारी सम्बंधित ठेकेदार की है। अगर वास्तव में ऐसी स्थिति है तो सम्बंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor