कौशाम्बी,
महामंडलेश्वर कल्याणी देवी अवैध वसूली के चक्कर मे करवा सकती है हत्या, मुस्कान किन्नर ने लगाया आरोप,
यूपी के कौशाम्बी जिले में किन्नरों के क्षेत्र बटवारे को लेकर दो गुटों में पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। यह विवाद किसी भी समय बड़ा रूप भी ले सकता है।प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए मुस्कान किन्नर ने अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की है।
मुस्कान किन्नर ने आरोप लगाया है कि प्रयागराज की रहने वाली महामंडलेश्वर कल्याणी देवी उर्फ छोटी बेगम अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दर्जनों साथियों के साथ मिलकर उनके क्षेत्र में अवैध वसूली करती है। विरोध करने पर उनके शिष्यों को मारती पीटती भी है,पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई करवाई नहीं होती है,उन्होंने कहा कि यदि वह महामंडलेश्वर है तो उनको इस प्रकार गली गली बाजार बाजार में नेग मांगने का काम नही करना चाहिए,वह पूजा पाठ छोड़ दबंगई के बल पर वसूली करवाती है। महामंडलेश्वर होने के नाते पुलिस भी उन पर कार्यवाही नही करती है।
मुस्कान किन्नर ने आरोप लगाया कि कल्याणी देवी पर दिल्ली सहित प्रयागराज के कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। और दबंगई के दम पर वह कौशाम्बी जिले में भी अवैध धन वसूली करना चाहती है।शिकायत के बावजूद कोई भी कार्रवाई नहीं होती है,जिसके चलते हमारी सभी शिष्य डरी सहमी हुई है,उन्होंने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।