तालाब में डूबे युवक का मिला शव,पीड़ित परिजनों से मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष ने संवेदना व्यक्त कर किया सहयोग,गोताखोरों को किया सम्मानित

कौशाम्बी,

तालाब में डूबे युवक का मिला शव,पीड़ित परिजनों से मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष ने संवेदना व्यक्त कर किया सहयोग,गोताखोरों को किया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊद्योश्याम नगर का एक युवक पदमावती तालाब में तीन दिन पहले समा गया था। युवक के शव को बरामद करने के लिए तीन दिनों से लगातार पुलिस व गोताखोर तालाब में खोजबीन कर रहे थे। तीन दिन बाद गोताखोरो ने शव को शनिवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव बरामद करने वाले गोताखोरों को नगर पालिका अध्यक्ष ने नगद धनराशि देकर सम्मानित किया और मृतक के परिजनों को राशन आदि देकर सहयोग किया। नगर पालिका अध्यक्ष तीन दिनों से दिन भर तालाब के पास मौजूद रह कर शव को बरामद कराने में लगे रहे।

ऊद्योश्याम नगर निवासी सुंदर लाल का बेटा उमेश कुमार उर्फ भैरों तीन दिन पहले पदमावती तालाब के पास गया था। अचानक वह तालाब में गिर गया। आस पास मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाया, लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने गोताखोरों को बुला कर शव की खोजबीन शुरू करा दिया। तीन दिनों से लगातार छः गोताखोर शव की खोजबीन कर रहे थे। शनिवार को गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक का शव बरामद होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेन्द्र फौजी ने 21 हजार रूपया की नगद सहयोग राशि देकर गोताखोरों को सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी जिस दिन से युवक तालाब में समाया है, उस दिन से लगातार पूरे दिन तालाब के पास मौजूद रह कर शव को बरामद कराने में लगे रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को राशन आदि देकर सहयोग किया, और मृतक के परिजनों का ढाढस बधाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन ने बात कर उनको पांच लाख कर सहायता राशि दिलाया जायेगा। उधर घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor