अमेरिकी सरकार द्वारा अप्रवासी भारतीयों के अचानक वापस भेजने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कौशाम्बी,

अमेरिकी सरकार द्वारा अप्रवासी भारतीयों के अचानक वापस भेजने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,

अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अचानक और अन्यायपूर्ण निर्वासन से उत्पन्न संकट के मद्देनजर यह जरूरी हो गया की इन गंभीर अन्यायो के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाना जरूरी है, परेशान करने वाली रिपोर्ट से पता चलता है की निर्वासित व्यक्तियों को अमानवीय हिरासत की स्थिति, यात्रा के दौरान हथकड़ी लगाए जाने और वित्तीय तबाही का सामना करने सहित गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इसी क्रम में शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कौशाम्बी गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में चायल विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत चरवा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष तलत अज़ीम,राजेंद्र त्रिपाठी, रामबहादुर त्रिपाठी,कौशलेश द्विवेदी,देवेश श्रीवास्तव,नैयर रिजवी, सुरेन्द्र शुक्ला, सचिन पाण्डेय निक्की पाण्डेय,धीरज शुक्ला,समर सरोज,राहुल यादव,हरिराम कुशवाहा,सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor