डीएम ने स्वयं बैनामा विलेखों का स्थलीय निरीक्षण कर किया सत्यापन

कौशाम्बी,

डीएम ने स्वयं बैनामा विलेखों का स्थलीय निरीक्षण कर किया सत्यापन,

यूपी के कौशाम्बी डीएम मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न उप निबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बडे़ मूल्य के विक्रय विलेख में से 03 विक्रय विलेखों का सत्यापन किया।

जिसमें से विलेख संख्या-7994/2024 पंजीकृत  27.12.2024 विक्रीत गाटा संख्या-282. 283, 284, 285, 287 व 289 में से विक्रीत रक्बा 0.425हे0 कृषि स्थित सम्पत्ति मौजा-कुतुबआलमपुर (अर्द्धनगरीय) परगना करारी तहसील मंझनपुर और विलेख संख्या-7565/2024 पंजीकृत  06.12.2024 विक्रीत गाटा सख्या-248 मि० में से विक्रीत रक्बा 0.0343हे0 अकृषिक स्थित सम्पत्ति मौजा-पाता (नगरीय) परगना करारी तहसील मंझनपुर जनपद कौशाम्बी में वर्णित सम्पत्ति का स्थलीय निरीक्षण सहायक महानिरीक्षक निबन्धन एवं एसडीएम मंझनपुर  आकाश सिंह के साथ किया। जिसमें सर्किल दर सूची के अनुसार विभागीय अधिकारियों से गणना कराने पर विलेखों में प्रथम दृष्टया राजस्व में कोई कमी नहीं पायी गयी।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor