कौशाम्बी,
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि,
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गौरव पाण्डेय के निर्देशानुसार सोमवार को प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय के कार्यालय पर मनाई गई.! जहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा 1952 में कर्पूरी ठाकुर पहली बार विधायक चुने गए,दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे, इनको जननायक के रूप में जाना जाता था।श्याम सिंह भदौरिया ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपनी विरासत में अनेकों प्रकार के पदों को सुशोभित करते हुए भी एक भी मकान नहीं बनाया।
इस मौके पर सोसल मीडिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,अनिल सेन,आलोक त्रिपाठी,सिकंदर सिंह,अरविंद यादव,रामभवन यादव,समर सरोज, सुरेंद्र यादव,राहुल मौर्य,रंजीत सिंह,दिलीप गौतम,राजेश सरोज,मैकू लाल,तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।