कौशाम्बी,
भवंस मेहता विद्याश्रम में भगवान शिव के नटराज स्वरूप की प्रतिमा की हुई पूजा,पूजन के बाद प्रसाद का हुआ वितरण,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में शिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव के नटराज स्वरूप की प्रतिमा की पूजा की गई,पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
शिवरात्रि के पर्व पर बुधवार को नगर पालिका परिषद भरवारी के भवंस मेहता विद्याश्रम स्कूल परिसर में स्थापित भगवान शिव के नटराज स्वरूप की प्रतिमा की पूजा वैदिक मंत्रोचार के साथ की गई,विद्याश्रम के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा ने भगवान शिव के नटराज स्वरूप की प्रतिमा की पूजा अर्चना की।
इस दौरान विद्यालय के खेल शिक्षक सुधारक सिंह, अवधेश मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव सहित तमाम टीचर एवं स्टाफ मौजूद रहे।