अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:नारी सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है:गौरव पाण्डेय

कौशाम्बी,

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:नारी सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है:गौरव पाण्डेय,

यूपी के कौशाम्बी जिले में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने दर्जनों की संख्या में महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि महिला ही इस देश की ताकत है जिस प्रकार से भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है,लगातार महिलाओं के साथ दुराचार हो रहा है यह बहुत ही दु:खद है, हम सभी इसकी कड़ी निंदा करते हैं, कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सम्मान दिलाने को लेकर सदैव तत्पर रहेगी।

कार्यक्रम की आयोजक महिला नेत्री रजिया बेगम ने कहा कि हमारी मां बहन बेटियां ही घर का स्वाभिमान होती हैं और देश का स्वाभिमान होते हैं उनकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है, महिलाओं के अधिकार की लड़ाई जीवन पर्यंत तक लड़ती रहूंगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती आई है, जिस प्रकार से पिछले विधानसभा चुनाव में हमारी नेता प्रियंका गांधी ने महिलाओं को राजनीति में 60% की भागीदारी की वकालत की, उन्होंने मैं लड़की हूं लड़ सकती का नारा दिया था, हम कांग्रेस पार्टी के लोग नारी का सम्मान एवं नारी की रक्षा के लिए कटिबद्ध हैं।

इस मौके पर जिला महासचिव संगठन प्रभारी कौशाम्बी दीपक पाण्डेय “बाबू” जी, जिला महासचिव मोहम्मद आरिज, जिला सचिव श्याम सिंह भदौरिया , NSUI उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी आलोक त्रिपाठी , मोहम्मद अब्बान , तबरेज , अजमल , अनिल सेन , रीना देवी , मधु कुमारी , कोमल देवी , पुष्पा देवी , देवी सिंह, मंजू सरोज, विमला देवी, किरण सिंह –लगभग सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रही।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor