अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओ को किया गया सम्मानित

कौशाम्बी,

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओ को किया गया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओ को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी रहे।मुख्य अतिथि ने मां सरसस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नारी सुरक्षा स्वावलंबन के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देते हुए कन्या भु्रण हत्या पर रोक लगाकर सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान एवं स्थान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार बैंक सखी के माध्यम से महिला समूहों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इससे महिलायें आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बन रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना प्रत्येक थानों में की है। इस मौके पर उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले महिला सफाईकर्मी एवं महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नगर पालिका की ईओ प्रतिभा सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर कार्यालय में पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग नगर पालिका के सम्मानित महिला सभासद एवं नगर पालिका के महिला स्वच्छता कर्मियों सहित समस्त महिलाओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

यह अवसर हमें यह याद दिलाता है कि महिला सशक्तिकरण और समानता के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है, हम गर्व महसूस करते हैं कि देश एवं नगर की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान बना रही हैं, हम हमेशा महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान के लिए कार्य करेंगे। महिलाओं की शक्ति को पहचानें और हर कदम पर उनका समर्थन करें।

इस अवसर पर ईओ प्रतिभा सिंह एवं महिला थाना अध्यक्ष नीलम राघव एवं अन्य महिलाएं ,अवर अभियंता ओमकार पटेल, लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता, विजय तिवारी, डा० रिंकू सिंह एवं सम्मानित सभासद उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor