कौशाम्बी,
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महिला सशक्तिकारण चुनौतियों एवं अवसर’ विषय पर जनपद न्यायालय परिसर में गोष्ठी का आयोजन एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ शुभारंभ,
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला सशक्तिकारण चुनौतियों एवं अवसर’ विषय पर जनपद न्यायालय परिसर में नई बिल्डिंग हाल में गोष्ठी/सेमीनार का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त गोष्ठी/सेमीनार में जनपद न्यायालय, कौशाम्बी में समस्त न्यायिक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्य, जिलो के कई विभागों में कार्यरत महिला अधिकारी/कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के पैनल अधिवक्ता एवं पराविधिक स्वयं सेवकों (पी०एल०वी०), बाल कल्याण समिति, कौशाम्बी के महिला सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, कौशाम्बी के महिला सदस्य एवें माडल बार एसोशिएशन, कौशाम्बी के विद्वान महिला अधिवक्ताओ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
गोष्ठी/सेमीनार में उपस्थित विभागों के महिला अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी एवं महिलाओं से संबंधित अपने अपने विचार गोष्ठि/सेमिनार में उपस्थित महिला एवं जनमानस के समक्ष रखे गये एवं चर्चा भी की गयी। गोष्ठी/सेमीनार में धर्मा देवी इण्टर कालेज केन कनवार, अझुआ, कौशाम्बी से राष्ट्रीय स्तर पर निशाने बाजी, भारोत्तोलन एवं राज्य स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं बोर्ड परीक्षा, 2024 में राज्य स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाली बच्चियों को जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। उक्त गोष्ठी/सेमीनार के उपरान्त न्यायिक अधिष्ठान के सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारी एवं बैंक अधिकारी व कर्मचारियो द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का कार्य प्रारम्भ किया गया।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के कम में जनपद न्यायाधीश द्वारा कुल 02 वाद का निस्तारण कर 500/- रु० का अर्थदण्ड वसूला गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा कुल 18 परिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय द्वारा 32 वादों का निस्तारण कर प्रतिकर के रूप में 1,19,80,000/- रू० दिलाया गये तथा इसी कम में अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम् द्वारा कुल 01 याद का निस्तारण कर 500/- रु० का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी द्वारा 03 वाद का निस्तारण कर 1,500/- रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वारा 03 वाद का निस्तारण कर 1,500/- का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश सप्तम द्वारा कुल 04 वाद का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम द्वारा विद्युत अधिनियम के 103 वादों निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश / त्वरित न्यायालय द्वितीय द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण कर 500/- रु० का अर्थदण्ड वसूला गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 1177 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 7,46,780/- रू० अर्थदण्ड वसूला गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / सिविल जज सी०डि० द्वारा कुल 258 वादों का निस्तारण कर 3.600/- रू0 का अर्थदण्ड अधिरोपित करने के अतिरिक्त 9,92,588 रू0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। अपर सिविल जज सी०डि० द्वारा कुल 221 वादों का निस्तारण कर 1,555/- रू० अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज जू०डि० द्वारा कुल 222 वादों का निस्तारण के अतिरिक्त 89.317/- रू० का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 254 वादों का निस्तारण कर 11,500/- रू० अर्थदण्ड वसूला गया। इसी प्रकार अपर सिविल जज जू०डि० द्वितीय द्वारा 112 वादों का निस्तारण कर 5,000/- रू० अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज जू०डि०/त्त्वरित न्यायालय प्रथम् द्वारा कुल 70 वाद निस्तारित कर 4,500/- रू० अर्थदण्ड वसूला गया। ग्राम न्यायालय, चायल द्वारा कुल 93 वाद निस्तारित कर 8,020/- रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर सिविल जज जू०डि० प्रथम द्वारा कुल 61 वाद का निस्तारण कर 12,080/- रू० का अर्थदण्ड वसूला गया। जिले के
समस्त राजस्व न्यायालयों द्वारा 25677 वादों व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 624 वादों का निस्तारण कर 13,42,473/- रु0 जमा कराया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, कौशाम्बी द्वारा 03 वाद निस्तारित कर 10,083/- रू० जमा कराया गया। न्यायालय, स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवायें), कौशाम्बी द्वारा सुलह समझौते के आधार कुल 02 मामले का निस्तारण कर 5,62.847/- रु० का अवॉर्ड पारित किया गया तथा बैंक के ऋण वसूली वादों से सम्बन्धित जनपद के सभी बैंको के द्वारा 579 यादों का निस्तारण कर 1,04,35,602/- रू० जमा कराया गया।
इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल वाद 29520 का निस्तारण कर 2,62,10,445 रू० वसूला गया।तदोपरान्त राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शीरीन जैदी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।