कौशाम्बी,
महिलाओं के अधिकार की रक्षा किये बिना मानवाधिकार की रक्षा असंभव: तमजीद अहमद,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस पार्टी के मानवधिकार विभाग का एक कार्यक्रम नगर पालिका परिषद भरवारी के कशिया मूरतगंज में आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं के हक के लिए कांग्रेसियों ने पार्टी का विचार रखा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तमजीद अहमद शामिल हुए और विशिष्ट अतिथि के रूप में मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव जितेंद्र शर्मा शामिल हुए, कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष डॉक्टर राम अभिलाश ने किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश प्रवक्ता तमजीद अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का विचार है कि मानवधिकार की रक्षा बिना महिलाओं के अधिकार के रक्षा के नहीं हो सकती। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के हक के अधिकार को देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में महिलाओं को मजबूत किया गया और उनके हुनर का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में किया और यही काम कांग्रेस पूरे देश में करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की राजनैतिक हिस्सेदारी को लेकर प्रतिबद्ध है, इस मौके पर उन्होंने सभी पार्टियों को अपने निशाने पे लिया और कहा जनता ने कौशाम्बी को भाजपा मुक्त कर दिया पर नेता वहाँ जाकर भाजपा से समझौता कर लिए जो जनता से विश्वासघात है l
जितेंद्र शर्मा ने कहा कि महिलाओं के आगे बढ़ने से सामाज आगे बढ़ेगा और बाबा साहब का ये विचार था बिना महिलाओं को आगे बढ़ाये देश तरक्की नहीं कर सकता।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट आशा देवी, पिछड़ा विभाग जिला अध्यक्ष अजय सेन, वाईस चेयरमैन मोहम्मद रजा रूबी देवी, विचार विभाग के जिला अध्यक्ष आदित्य सोनकर, राम बहोरी, विवेक मौर्या आदि लोग शामिल रहे।