नगर पालिका भरवारी सभागार मे व्यापारियों के साथ बैठक में छाया रहा गृहकर,गंदे पानी की सप्लाई और सफाई का मुद्दा

कौशाम्बी,

नगर पालिका भरवारी सभागार मे व्यापारियों के साथ बैठक में छाया रहा गृहकर,गंदे पानी की सप्लाई और सफाई का मुद्दा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी सभागार में शासन के निर्देश के क्रम में व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जनता और व्यापारियों की समस्याओं से ईओ को अवगत कराया,ईओ ने समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

बैठक ने नगरीय समस्याओ पर बिंदुवार राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष नीरज बनारसी वा नगर महामंत्री मुकेश ने रखी। साथ ही नगर उपाध्यक्ष विनोद कुमार राजू, इस्तेखार अहमद, एसकुमार, शाहबजादे आदि ने रखी। दूषित पानी कि सप्लाई गौरा के आशीष कुमार ने दी। ईओ सभी शिकायतो को गंभीरता से सुनकर जल्द ही निस्तारण का भरोसा दिलाया। जिसपर उपस्थित सभी ने सराहना कि।

संगठन के आमंत्रण पर प्रान्तीय महिला महामंत्री ज्योति केसरवानी, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार केसरवानी व युवा संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार मोनू ने भी बैठक मे उपस्थित रहकर रोही चौराहा से मूरतगंज तक नाला बनाये जाने से पुलियों पर मिट्टी एकत्रित होने कि बात बताई जिसको तत्काल हटाने को ईओ ने कहा,पदाधिकारियों ने गृहकर के साथ व्यापार कर की वसूली को अनाधिकृत बताया और इसकी आपत्ति भी 6 मार्च को email के माध्यम से दर्ज करवाया गया था,यह भी संज्ञान मे लाने को कहा गया। जिसको सहमति के साथ ईओ ने स्वीकार कर विधिक जानकारी लेने की बात कही।

प्रांतीय महामंत्री ज्योति केसरवानी नगर के रेलवे के फाटक को आवागमन हेतु गंभीर समस्या बताया। नगर के विकास हेतु जल्द ही निर्णय लेने मे नगर पालिका से सहयोग करने को कहा है। नया बाजार भरवारी से सब्जी मंडी के स्थानातरण का प्रस्ताव वो ने व्यापारियो के सहमति के उपरांत लेने को कहा, जिसमे एक व्यापारियो की समिति बनाकर नगर भ्रमण करने के बाद निर्णय लेने को कहा। इस दौरान नगर के सम्मानित व्यापारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor