घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत,चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर फरार

कौशाम्बी,

घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत,चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई,घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर फरार हो गया,मासूम बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव की है जहा के निवासी लक्ष्मण प्रसाद का दो वर्षीय बेटा साहिल बुधवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे कुचल दिया।हादसे में मासूम के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से चालक फरार हो गया।

उधर जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई कोहराम मच गया।दो वर्षीय साहिल के खोने के ग़म में माता-पिता बेहाल है, उनका रो-रो कर बुरा हाल है।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor