कौशाम्बी में अपनी ही ज़मीन पर निर्माण नही कर पा रहा वृद्ध,अधिकारियों के चौखट ने नहीं मिला न्याय तो सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार 

कौशाम्बी,

अपनी ही ज़मीन पर निर्माण नही कर पा रहा वृद्ध,अधिकारियों के चौखट ने नहीं मिला न्याय तो सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक वृद्ध जिला प्रशासन की मनमानी से परेशान हो गया है,आरोप है कि वृद्ध अपनी निजी भूमि पर ही निर्माण नही कर पा रहा है। स्थानीय थाना पुलिस व तहसील प्रशासन विपक्षी के दबाव में उनके निर्माण कार्य को रोके हुए हैं। इस मामले में डीएम से कई बार शिकायत कर कर के थक चुके वृद्ध ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

मामला पैंसा थाना क्षेत्र के मोगरी कड़ा गांव का है, जहां जगदीश प्रसाद की पुस्तैनी ज़मीन है जो आराजी संख्या 506 क सरकारी अभिलेखों में उनके व परिजनों के नाम दर्ज है। जिस पर वह निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि उनकी ज़मीन के पीछे रॉयल पब्लिक स्कूल बना हुआ है जिसका मालिक रामयश सिंह उनकी ज़मीन पर कब्जा करना चाहता है।

आरोप है कि उसके दबाव में थाना पुलिस व तहसील प्रशासन उसकी मदद नहीं कर रहा है उसके लिए काम कर रहा है,यही नहीं सभी वैध दस्तावेज दिखाने के बाद भी उच्चाधिकारी न्याय नही कर रहे हैं। कई बार शिकायत करके थक चुके पीड़ित वृद्ध ने IGRS पोर्टल पर शिकायत कर सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor